रांची: रांची में आयोजित उत्पाद विभाग की अहम बैठक में विभागीय मंत्री और सचिव ने जिलेवार समीक्षा बैठक करते हुए अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए। बैठक के दौरान कई जिलों के सहायक उत्पाद आयुक्त एवं उत्पाद अधीक्षकों द्वारा ,राज्य मुख्यालय को भेजी गई रिपोर्ट्स पर समय पर कार्रवाई न होने की शिकायत की और चिंता जताई ।

अधिकारियों का कहना था कि जिला मुख्यालय से समय पर और स्पष्ट रिपोर्ट भेजी जाती है, लेकिन राज्य स्तर पर कार्रवाई में देरी या अनदेखी होने से कई तरह की प्रशासनिक और कानून व्यवस्था संबंधी परेशानियाँ उत्पन्न होती हैं। बैठक में मंत्री ने स्पष्ट कहा कि जिला अधिकारियों की जिम्मेदारी है कि वे रिपोर्ट्स केवल भेजने तक सीमित न रहें, बल्कि उसकी निरंतर फॉलोअप करें। सचिव ने भी दो टूक कहा कि लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और रिपोर्टिंग तथा कार्यवाही के बीच तालमेल जरूरी है। कुछ जिलों के अधिकारियों ने अपनी बात रखते हुए कहा कि वे पूरी गंभीरता से कार्य कर रहे हैं, लेकिन अगर राज्य स्तर पर समन्वय न हो तो फील्ड में असर दिखाना मुश्किल होता है। बैठक का उद्देश्य ज़मीनी हकीकत समझना और रिपोर्टिंग से लेकर कार्रवाई तक की प्रक्रिया को प्रभावी बनाना है।




