
सरायकेला : सरायकेला खरसावां जिले के उत्पाद अधीक्षक श्रीमती विमला लकड़ा के निर्देश पर जिले में उत्पाद विभाग द्वारा छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। छापेमारी अभियान के दौरान आर आई टी थाना क्षेत्र के भुआ और पर्वतीपुर के जंगलों में छापामारी कर बड़े पैमाने पर अवैध सामग्री जप्त किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अधीक्षक उत्पाद, श्रीमती विमला लकड़ा सरायकेला खरसवां के निदेशानुसार दिनांक 09.7.2024 को आर आई टी थाना के सहयोग से आर आई टी थानांतर्गत भुआ जंगल और पार्वतीपुर जंगल मे नदी किनारे संचालित दो शराब अड्डा पर छापेमारी किया गया। छापेमारी के क्रम में 1000.0 kg जावा महुआ विनष्ट किया गया।अड्डा संचालकों के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज किया जा रहा है।
दखिन बेसरा और डोमा मांझी के विरुद्ध प्राथमिक की दर्ज कर आगे की करवाई की जा रही है। जिले के जहां आर आई टी, आदित्यपुर गम्हरिया क्षेत्र में उत्पाद निरीक्षक नीरज कुमार द्वारा जहां छापामारी की जा रही है।वहीं चांडिल ईचागढ़ खरसावां चौका तरफ उत्पाद निरीक्षक अखिलेश कुमार द्वारा छापामारी की कार्रवाई उत्पाद अधीक्षक श्रीमती विमला लकड़ा के निर्देश पर की जा रही है।





