Advertisements
Advertisement

जमशेदपुर: जमशेदपुर के पूर्व सांसद व कांग्रेस के नेता डाँ अजय कुमार ने फुटबॉल खिलाड़ियों के बीच किट का वितरण किया है। उन्हें डेढ़ सौ फुटबॉल खिलाड़ियों के बीच किट का वितरण किया। यह फुटबॉल किट वितरण नीलडीह में किया गया। शहरी खिलाड़ियों के बीच किट का वितरण किया गया है। डॉक्टर अजय ने बताया कि किट में अच्छे ब्रांड का जूता और शर्ट समेत फुटबॉल खेलने के अन्य सामान शामिल हैं। उन्होंने कहा कि जब खिलाड़ी अच्छा जूता और कपड़ा पहनकर गर्व महसूस करेगा तभी अच्छा खेलेगा।
उन्होंने कहा कि वह किट का वितरण इसलिए कर रहे हैं ताकि खिलाड़ी खेल पर ध्यान दें। धर्म आधारित राजनीति से दूर रहें। साथ ही मोबाइल से दूर रहें। युवा खेलेंगे तो उनका पढ़ाई में भी दिल लगेगा। मोबाइल युवाओं को बर्बाद कर रहा है।





