सरायकेला : आदित्यपुर नगर निगम के वार्ड 17 स्थित प्रभात पार्क के काटे गए पेड़ मामले को लेकर उप नगर आयुक्त पारूल सिंह ने सोमवार को निरीक्षण किया. जहां उन्हें स्थानीय बुद्धिजीवियों के आक्रोश का सामना करना पड़ा. उप नगर आयुक्त पेड़ काटे जाने को निरीक्षण के दौरान सच पाया और इसके लिए आग बबूला हुई. उन्होंने ठेकेदार को जेल भेजे जाने की धमकी देते हुए तत्काल पार्क में तालाबंदी कर वन विभाग द्वारा जांच पूरे होने तक काम रुकवाया दिया है. इधर वार्ड 17 के बुद्धिजीवियों ने पेड़ काटे जाने की निंदा करते हुए इसे एक अपराध की संज्ञा देते हुए कानूनी कार्रवाई किये जाने की मांग की है. वार्ड 17 के नगरवासियों ने इसके लिए सरायकेला डीएफओ से मिलकर कार्रवाई किये जाने की बात कही है. वार्ड नंबर 17 के बुद्धिजीवी रामचंद्र पासवान वीरेंद्र यादव, संध्या प्रधान ने कहा कि पेड़ काटे की घटना अपराध से जुड़ी है इसलिए वो लोग कोल्हान आयुक्त और नगर विकास विभाग के सचिव सहित संबंधित सभी पदाधिकारी से मिलेंगे।

बुद्धिजीवियों ने तत्काल प्रभाव से ठेकेदार की गतिविधि पर रोक लगाने,व जांच दल के समर्पित प्रतिवेदन के आधार पर पेड़ काटने वाले दोषियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करने, प्रभात पार्क एवं सामुदायिक भवन को साफ सफाई करवाते हुए वार्ड नंबर 17 के संचालित प्रभात नगर विकास समिति आदित्यपुर को इसकी जिम्मेदारी सौंपने के साथ पेड़ काटने वाले के विरुद्ध संबंधित वन विभाग के उच्चतम पदाधिकारी को कानूनी कार्रवाई हेतु पत्र लिखने का निर्णय लिया गया है। आज उप नगर आयुक्त निरीक्षण के क्रम में बैठक में रामचंद्र पासवान, वीरेंद्र यादव, संध्या प्रधान, विश्व मोहन कुमार, रघुनाथ प्रसाद सिंह, आशीष कुमार, जवाहर लाल सिंह, आर0 डी0 सिंह एवं अन्य वार्ड नंबर 17 के सम्मानित सदस्य गण मौजूद थे।




