Advertisements
सरायकेला / (संजीव मेहता) : लघु उद्यमियों की नवोदित उद्योग संगठन इसरो आज अपने प्रथम स्थापना दिवस मनाएगा. आज स्थापना दिवस पर एक महीने तक चलने वाले विभिन्न कार्यक्रम की रूप रेखा तैयार होगी जिसे लघु उद्यमी 9 दिसंबर से 9 जनवरी तक सेलिब्रेट करेंगे. यह जानकारी संगठन के अध्यक्ष रूपेश कतरियार ने दी. उन्होंने बताया कि सोमवार को शाम 4:30 बजे होटल मधुबन में सभी उद्यमी एकत्र होंगे और स्थापना के 1 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में महीने भर चलने वाले कार्यक्रम की शुरुआत करेंगे. उन्होंने बताया कि उनके संगठन का उद्देश्य आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र के एमएसएमई उद्योगों को लाभान्वित करने के लिए है।
Advertisement

कार्यक्रमों का विवरण आज उद्यमी साथियों के साथ साझा किया जाएगा. कार्यक्रम का विषय “उद्देश्य, उपलब्धि और लक्ष्य” है।
Advertisement



