ट्रेन मैनेजर बनने का रेल चतुर्थवर्गीय कर्मचारयो का सुनहरा मौका l
Advertisement
Error: Contact form not found.
⇐

जमशेदपुर: रेल चतुर्थी कर्मचारियों का सुनहरा मौका आया हुआ हैl 2 जुलाई तक कर आवेदन कर सकते हैंlचक्रधरपुर रेल डिवीजन के कॉमर्शियलऔर ऑपरेटिंग विभाग के 3 वर्षों से कार्यरत चतुर्थवर्गीय कर्मचारियों को ट्रेन मैनेजर बनने का मौका दिया गया है। कार्मिक विभाग ने ग्रेड बदलने के इच्छुकचतुर्थ वर्गीय रेलकर्मियों से 2 जुलाई तक आवेदन मांगे हैं। डिवीजन में ट्रेन मैनेजर के 114 पद रिक्त हैं, जिसे भरने की पहल शुरू हो गई है। इनमें 26पद एससी-एसटी के लिए सुरक्षित हैं। ट्रेन मैनेजर बनने के लिए कर्मचारियों की विभागीय परीक्षा होगी।रेलवे सुरक्षित ट्रेन परिचालन योजना से ट्रेन मैनेजर व लोको पायलट के रिक्त पद को भरा जा रहा है।
तकनीशियन को लोको पायलट बनाने के साथ चक्रधरपुर मंडल में रनिंग स्टाफ का कैडर पुनर्गठन कर तीन श्रेणियों में 729 लोको पायलट के पद बढ़ाए गए हैं। ट्रेनों का परिचालन सामान्य रखने के लिए स्टेशन मास्टर,ट्रैफिक इंस्पेक्टर व क्रू-कंट्रोलर की संख्या भी बढ़ रही है। ट्रेन मैनेजर बनने वालों के लिए आवेदन करने की होड़ लगी हुई हैl




