Advertisements
गिरिडीह : गिरिडीह जिले के हीरोडीह थाना क्षेत्र में मंगलवार को ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। यह हादसा झारखंडधाम हॉल्ट के पास दुबे बांध के समीप हुआ। जानकारी के अनुसार, रेल पटरी पार करते वक्त एक व्यक्ति ट्रेन से टकरा गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
Advertisement

मृतक की पहचान रेम्बा गांव निवासी नरेश तूरी (उम्र लगभग 45 वर्ष) के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही हीरोडीह थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल भेज दिया।पुलिस ने पूरे घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे के बाद इलाके में शोक का माहौल है। वहीं परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है
Advertisement




