जमशेदपुर : जमशेदपुर में चोरी की घटना एक बार फिर से बढ़ने लगी है। आए दिन शहर के किसी ना किसी क्षेत्र के घर या दुकान में चोरी की घटना घटित हो रही है। बीती रात गोलमुरी थानांतर्गत टीनप्लेट चौक में स्थित भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष व संजय सद्भावना मार्केट के अध्यक्ष अप्पा राव के कार्यालय में चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है।

अप्पा राव ने बताया कि वे रात 11 बजे कार्यालय बंद कर घर चले गए थे, सुबह पड़ोस के दुकानदार द्वारा दी गई सूचना पर वे पहुंचे जहां देखा कि कार्यालय का ताला टूटा हुआ है और अंदर रखे दराज को तोड़कर उसमें रखे 30 हजार नगद और एक मोबाइल चोरी कर लिए गए। उन्होंने बताया वे प्रतिदिन उनके दुकान से हुए आमदनी का हिसाब कर दूसरे दिन के लिए पैसे कार्यालय में रख कर घर चले जाते थे,जिसे चोरी ने चोरी कर लिए। उन्होंने आश्चर्य व्यक्त करते हुए कहा कि रात के पुलिस बाजार में गश्त करती है बावजूद चोरी की घटना घट गई।उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि चौक में लगे सीसीटीवी कुछ दिन पूर्व से नदारद है उसे पुनः लगाया जाय। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच करते हुए चोरों कों पकड़ने का प्रयास में जुट गई है।




