जमशेदपुर : जमशेदपुर के बगबेड़ा थाना अंतर्गत प्रधानटोला क्षेत्र पत्थरघाट में सोमवार को पानी की पाइपलाइन बिछाने के लिए की जा रही खुदाई में मिट्टी धंसने से एक युवक की मौत हो गई वहीं एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

बताया जाता है ग्रामीण जल परियोजना के तहत पाइप लाइन बिछाया जा रहा इसे लेकर JCB से गड्ढा खोद कर मिट्टी किनारे में रखा हुआ था वही दो मजदूर गड्ढे में पाइप बिछा रहे थे इसी दौरान मिट्टी धंस गई जिसमें 17 वर्षीय कृष्णा बास्के और पंचू दब गए,जिसके बाद आनन फानन में दोनों को बाहर निकाला गया जिसमें कृष्ण की घटना स्थल पर मौत हो गई जबकि पंचू को गंभीर हालत में सदर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया।मृतक प्रधान टोला का रहने वाला है और पहली बार काम करने गया था।इस घटना को लेकर स्थानीय लोगों का आरोप है कि हादसा पूरी तरह ठेकेदार की लापरवाही का परिणाम है. घटना के बाद से प्रधानटोला इलाके में आक्रोश का माहौल है. स्थानीय निवासियों ने ठेकेदार के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है.




