सरायकेला :सरायकेला-खरसावां जिले में स्क्रैप का अवैध कारोबार सर चढ़कर बोलने लगा है। गम्हरिया थाना क्षेत्र के थाना से डेढ़ किलोमीटर दूरी पर केरला पब्लिक स्कूल के पीछे स्क्रैप टाल खुलेआम बेधड़क चल रहे हैं। जहां शाम होते ही अपराधियों की आड़े बाजी शुरू हो जाती है।

जिससे अगल-बगल के बस्ती वासी डरे और सहमे हुए रहते हैं। नाम नहीं छापने के शर्त पर बताया गया की आए दिन यहां स्क्रैप टाल के समीप घटनाएं घटती रहती है, और लगता है ऐसा की कभी भी यहां बड़ी घटना घट सकती है। जिससे अगल-बगल के सभी लोग डरे सहमे रहते हैं। थाना की पेट्रोलिंग जीप इसी रास्ते से जाती है। परंतु स्क्रैप टाल तरफ देखते भी नहीं है। पता नहीं प्रशासन अनजान है या जानकर अनजान है कहां नहीं जा सकता। जिसको लेकर खूब चर्चाएं चल रही है चौक चौराहे पर। इस पूरे मामले पर वरीय पदाधिकारी से संपर्क करने का प्रयास किया गया, परंतु समाचार लिखे जाने तक फोन रिसीव पदाधिकारी द्वारा नहीं किया गया।




