Advertisements

Advertisement
जमशेदपुर : जमशेदपुर के टेल्को थानाअंतर्गत खरंगाझार बाजार में स्तिथ मिश्रा मोबाइल दुकान में अचानक आग लग गई। बताया जाता है कि 8:00 बजे के लगभग अचानक दुकान में शॉर्ट सर्किट हो गई। जब तक दुकानदार समझ पाता तब तक दुकान के पहले ताले मेंआग अपनी भव्य रूप दिखा दी। देखते देखते पूरे दुकान में आग फैल गई। आग की स्थिति को देख बाजार में अफरातफरी फिर मच गई और आसपास की दुकानदारों ने अपनी अपनी दुकान को बचाने के प्रयास में जुट गए।
वहीं सूचना पर टाटा मोटर्स की दमकल पहुंची और आग को काबू करने का प्रयास में जुट गई है। फिलहाल इस आग लगी में दुकानदार को लाखों का नुकसान होने का अनुमान जताया जा रहा है।
Advertisement




