Advertisements
टाटा जू में पिछले दिनों दो नए मेहमान बाघ आए थे,जो नागपुर से मंगाए गए थे,यह मेहमान टाटा जू से 2 अन्य जानवर के बदले लाए गए थे। जिसका नामांकरण के लिए जमशेदपुर वासियों से मशवरा ली गई थी जिसमें 300 लोगों नाम भेजी थी उनमें से रुद्रा और मेघना चयन किया गया। उसे लेकर जू में समारोह आयोजित कर उन नामांकरण सदस्यों को पुरस्कृत किया गया।
Advertisement

इस मौके पर नए बाड़े का भी उद्घाटन कार्पोरेट कम्युनिकेशन के उपाध्यक्ष चाणक्य चौधरी ने पर्दापण कर किया। उन्होंने बताया कि जू 70 एकड़ जमीन में फैला हुआ है,जिसका टाटा स्टील लगातार जू का विस्तारीकरण कर रही है इसी के तहत बाघ, शेर,तेंदुआ और अन्य जीवो के बाड़े को सौंदर्य करण के साथ विस्तार किया गया है, जो सैलानियों को काफी आकर्षित करेगी।
Advertisement




