Advertisements
जमशेदपुर : बीते दिनों जमशेदपुर के सुंदरनगर थाना क्षेत्र में अपराधिक घटना को अंजाम देने के लिए घूम रहे एक अपराधी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।ग्रामीण एस पी ऋषभ गर्ग ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी कि बीती रात सुंदर नगर थाना को सूचना मिली कि एक व्यक्ति हथियार के साथ किसी घटना को अंजाम देने के लिए घूम रहा है और हथियार दिखाकर लोगों डरा धमका रहा है।
Advertisement

जिसके बाद एक टीम गठित कर छापामारी की गई जहां से तूरामडीह रेलवे फाटक के पास से एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर तलाशी ली गई जिसके पास से एक देसी पिस्टल और 4 गोली बरामद की गई।पूछताछ में वह अपना नाम सोना राम किस्कू जादूगोड़ा का रहने वाला बताया है।जिसे आवश्यक पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।इस तरह घटना घटित होने पूर्व निष्फल कर दिया गया।
Advertisement




