जमशेदपुर : जमशेदपुर के टाटानगर स्टेशन के समीप रेलवे की ओर से अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। यह अभियान रेलवे स्टेशन के विस्तारीकरण के जद में आने वाले दर्जनों दुकानों को JCB के सहायता से जमीन दोज किया गया। इस दौरान रेलवे और प्रशासन के अधिकारी मौजूद थे, वहीं किसी प्रकार के विरोध से निपटने के लिए भारी संख्या में पुलिस बलो की भी तैनाती की गई थी। जिस स्थान से अतिक्रमित दुकानों को हटाया गया वहां वर्षों से दुकान लगती आ रही थी। अब रेलवे अपने विस्तारीकरण के तहत पार्किंग स्थल सड़क के उस पार करने जा रही है, इसे लेकर पूर्व ने भी सिंह होटल सहित कई दुकानों के हटाया जा चुका है अब बचे हुए दुकानों को हटाने की प्रक्रिया आरंभ की है।

इधर अभियान को लेकर दुकानदारों ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी दुकानें 1965 से लीज में है जिसका शुल्क भी निरंतर रेलवे को दिया जा रहा वर्तमान में भी लीज शुल्क एडवांस में दिया गया है। नापी के दौरान उनकी दुकानों को चिन्हित नहीं किया गया था बावजूद उनकी दुकानों को तोड़कर चिन्हित दुकानों को छोड़ दिया गया जिसे लेकर अधिकारियों पर आरोप लगाया गया कि राजनीतिक दवाब में आकर भेदभाव किया गया है जो गरीबों के साथ अन्याय हुआ है,इस बात को अधिकारियों ने भी स्वीकार किया है कि अतिक्रमण के हटाने में लीज वाली दुकानों को भी तोड़ा गया है।




