जमशेदपुर : आगामी दुर्गा पूजा छठ दिवाली और विधानसभा चुनाव के मद्देनजर एसएसपी कौशल किशोर ने एसपी कार्यालय में सभी थाना प्रभारी और डीएसपी के साथ बैठक की। इस बैठक में सबसे पहले पिछले दिनों मानगों में आत्महत्या का प्रयास करते एक युवक को दो पुलिसकर्मियों द्वारा जान जोखिम में डालकर उसे बचाने के लिए उन्हें सम्मानित करते हुए पुरुस्कृत किया गया, वहीं कुछ थाना प्रभारी को भी अपराधिक मामले में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए उन्हें भी सम्मानित किया गया।

वहीं एसएसपी ने प्रभारी एवं अधिकारियों को अवैध हथियार सप्लाई ,अवैध शराब बिक्री करने वाले, आपराधिक छवि वाले अपराधियों पर सी सी ए लगाने एव वैध हथियार धारीयो को कागजातों के साथ प्रस्तुत होने संबंधित कारवाई करने का निर्देश दिए गए।ताकि सभी महोत्सव सुचारू और शांति पूर्ण ढंग से संपन्न कराया जा सके।




