
जमशेदपुर : ब्रह्म स्वरूप,गौ माता के संरक्षक, महान तपस्वी जिनके चरणों में तीर्थ है , सर्व धर्म समभाव जिनकी विचार रही , श्रीराम के पूजक मां यमुना जो साक्षात श्री है उनके आराधक 1008 श्री देवरहा बाबा कल योगिनी एकादशी के दिन 34 वर्ष पूर्व मां यमुना में समाधी लिये थे ,उनके इस सर्वत्र व्याप्त रहने वाले महायोगी का ब्रह्मलीन दिवस पूरी श्रद्धा के साथ दस महाविद्या काली स्थान एल आई जी170आदित्यपूर2 में मनाया गया , प्रशांत मिश्रा के द्वारा सारा कार्य संपन्न कर गौ मां के भोजन कर लेने के उपरान्त श्रद्धालुओं के बीच हलवा पूरी चना मिसरी का प्रसाद वितरण किया गया, मां भवानी की आराधना के साथ श्री राम कृष्ण का जाप किया गया ,विश्व कल्याण और विश्व शांति के लिए यह पूजा दस महाविद्या काली स्थान में प्रशांत। मिश्रा द्वारा की गई।
कृष्णाय वासुदेवाय हरेय परमात्मने प्रणतः क्लेश नाशाय गोविन्दाय नमो नमः 🙏ओम देवरहाय दिगंबराय मंचासिनाय नमो नमः





