सरायकेला : सरायकेला खरसावां के पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुनायत द्वारा अपराधियों पर शिकंजा कसते हुए कई स्तरों पर कार्रवाई की जा रही है। जिससे अपराधियों में बेचैनी और खौफ बढ़ा हुआ है। शातिर बदमाशों को चिन्हित कर उसके खिलाफ सीसीए, जिलाबदर और थाने मे हाजिरी लगवाने के लिए कार्रवाई की जा रही है. सरायकेला खरसावां जिले में सबसे ज्यादा अपराधी आदित्यपुर के हैं. आदित्यपुर से अलग-अलग मामले में अपराध व ब्राउन शुगर तस्करी में शामिल लगभग 38 बदमाशों को चिन्हित किया गया है. जिसमें लगभग 10 के खिलाफ सीसीए, 17 के खिलाफ तड़ीपार (जिलाबदर) और 9 के खिलाफ थाने मे हाजिरी लगवाने के लिए पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुनायत द्वारा अनुशंसा की जा रही है. सरायकेला जेल में बंद ब्राउन शुगर तस्कर डॉली परवीन के अलावा शातिर बदमाश कार्तिक मुंडा गिरोह के सागर लोहार, भट्टा लोहार समेत लगभग 23 दागियों पर सीसीए लगाने की तैयारी प्रशासन कर रही है. इसके अलावा 30 शातिर बदमाशों को तड़ीपार और 25 बदमाशों को थाने में हाजिरी लगवाने की कार्रवाई की जा रही है।

*
इन्हें लगानी होगी थाने में हाजिरी*. राहुल लोहार, अमित सरदा, दीपक कुमार शर्मा, नगमा खातुन, सोनू लोहार, रवि लोहार, गुड्डू कुमार सिंह, कार्तिक महतो, सोनू लोहार (सभी आदित्यपुर थाना क्षेत्र के), खरसावा का समीर प्रधान, राजनगर थाना क्षेत्र का आकाश कैवर्ती, आरआईटी थाना क्षेत्र का छोटू सोय व सोहन सागु, ईंचागढ़ थाना क्षेत्र का शेख लतीफ व राहुल सिंह मुंडा, चांडिल थाना क्षेत्र का हरेंद्र सिंह व कालिया गोप, कपाली ओपी क्षेत्र का मो. जाहिद अंसारी, मो. राशीद, मो. सद्दाम हुसैन, साजिद, अफताब आलम अंसारी, मो. दानिश खान और चौका का अजय दास को थाना में हाजिरी लगानी है।
*इन पर लगेगा सीसीए *
आदित्यपुर मुस्लिम बस्ती की ब्राउन शुगर डॉली परवीन के अलावा आदित्यपुर के शातिर बदमाश मोती विशोई, मेंहदी हसन, अफसर अली, आकाश कोतवाल, भट्टा लोहारं, संजय लोहार, अमन खान, खुर्शीद अंसारी,खरसांवा थाना क्षेत्र के मो. इरफान, सुशांत सिंहदेव उर्फ चुना, गम्हरिया थाना क्षेत्र के मोटा दास उर्फ सुजीत दास, मोटा उरांव,राजनगर थाना क्षेत्र का कानकुल महतो,आरआईटी थाना क्षेत्र का राजू सिंह और प्रकाश गोप, सरायकेला थाना क्षेत्र का सागर लोहार, ईंचागढ़ थाना क्षेत्र का गुरुपदो गोप, चांडिल थाना क्षेत्र का बानेश्वर नामता, कपाली का मो. फिरोज अंसारी और चौका के भुवन तांती पर सीसीए लगाने की तैयारी है, और ये सभी अभी जेल में बंद हैं.
*ए होंगे जिलाबदर*
शमशाद खान इम्तियाज़ खान मुख्तार हुसैन कलीम खान जावेद अंसारी अश्वनी नायक संदीप दास अरमान अंसारी कार्तिक महतो बूटी उर्फ सुरेश कुमार सूरज गोप रहमत अली दिलशाद आलम गोपाल दास शेख रहमत अली मुकेश कुमार सिंह सतीश कालिंदी सभी आदित्यपुर थाना क्षेत्र के चंदन दास गणेश प्रमाणिक लव माझी तीनों गम्हरिया थाना क्षेत्र के सुभाष मिश्रा छोटू ठाकुर विशाल कालिंदी तीनों रीत थाना क्षेत्र के राकेश लोहार कंदरा तपन कुमार महतो चतुर्भुज परिहर दोनों सरायकेला थाना क्षेत्र के मोहम्मद छोटू सुखलाल जमुदा इंदिरा सिचुएशन तीनों खरसावां थाना क्षेत्र के और चौक थाना क्षेत्र के सुुबराज महतो को तड़ीपार करने के अनुशंसा की गई है। वही इस पूरे मामले पर सरायकेला खरसावां पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुनायत ने कहा की शातिर बदमाशों की लिस्ट तैयार कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। जेल में बंद बदमाशों पर सीसीए लगाने की अनुशंसा की गई है । इसके अलावा जेल से बाहर निकलने पर अपराध में संलिपि होने वाले बदमाशों को तड़ीपार करने और थाना मे हाजिरी लगवाने की तैयारी है। पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुनायत के इस कार्रवाई से अपराध जगत के अपराधियों में खौफ पसरा हुआ है।




