रांची: गिरिडीह पुलिस अधीक्षक डॉक्टर विमल कुमार के मिले गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 15 मोटरसाइकिल जप्त करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है।
दिनांक—27.02.2025 को पुलिस अधीक्षक, गिरिडीह को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि कुछ वाहन चोर गिरिडीह जिला में भ्रमणशील है उक्त सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु पुलिस अधीक्षक, गिरिडीह के निर्देशानुसार पचम्बा थाना क्षेत्र में विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया । इसी क्रम में संध्या समय करीब 16.50 बजे पचम्बा थाना के संध्या गश्ती दल के द्वारा थाना क्षेत्र अन्तर्गत बनखंजो पुल के पास वाहन चेकिंग के दौरान एक मोटरसाईकिल चालक गश्ती दल को देखकर अपना मोटरसाईकिल वहीं छोड़कर भागने लगा ।

पुलिस टीम के द्वारा उसका पीछा कर उसे पकड़ा गया एवं उससे नाम पता पूछने पर अपना नाम अभिषेक कुमार वर्णवाल उर्फ गोलु, उम्र— 24 वर्ष , पिता- बहादुर वर्णवाल, पता- सिहोडीह, थाना- गिरिडीह मुफ्फसिल, जिला – गिरिडीह वर्तमान पता- शास्त्रीनगर, थाना- गिरिडीह नगर, जिला- गिरिडीह बताया गया । उक्त मोटरसाईकिल की जाँच के दौरान मोटरसाईकिल से संबंधित वैध कागजात की माँग कि गई परन्तु उनके द्वारा कोई भी कागजात प्रस्तुत नहीं किया गया और न ही इस संबंध मे कोई संतोषजनक जवाब दिया गया । इस संबंध में उक्त व्यक्ति से पृच्छा करने पर उनके द्वारा बताया गया कि उक्त मोटरसाईकिल दिनांक—18.02.25 को शाम मे भण्डारीडीह से चोरी किया गया है और बढ़िया स्थिति मे रहने के कारण मोटरसाईकिल का प्रयोग कर रहे थे । इनके द्वारा बताया गया की इस मोटरसाईकिल के अलावे भी गिरिडीह जिला के पचम्बा, नगर, मुफ्फसिल एवं अन्य थाना क्षेत्रों से भी कई मोटरसाईकिल चोरी किया गया है । अन्य चोरी कि मोटरसाईकिल को ये अपने शास्त्रीनगर स्थित अपने घर के पार्किंग मे रखा गया है ।
इस संबंध में उक्त व्यक्ति के बतायेनुसार उसके घर पर पहुँचकर उसके घर के पार्किंग में कुल पाँच मोटरसाईकिल बरामद किया गया जिसे विधिवत जप्ती सूची बनाते हुए जप्त किया । उक्त अभियुक्त के द्वारा अपने अपराध स्वीकारोक्ति बयान मे बताये की ये कुछ चोरी कि मोटरसाईकिल चन्द्रमण्डी थाना(जमुई) अन्तर्गत ग्राम—सिमरा के निवासी लाला पासवान उर्फ लखन पासवान, पिता—जहल पासवान के पास है और कुछ मोटरसाईकिल वे ग्राम—चन्द्रमण्डी थाना अन्तर्गत ग्राम—बाम्दा मे छिपाकर रखा गया है । उक्त दोनो स्थान पर छापामारी के दौरान लाला पासवना उर्फ लखन पासवान के घर से कुल 05 चोरी की मोटरसाईकिल एवं सुनसान जंगल से चोरी कि कुल 04 मोटरसाईकिल बरामद किया गया । इस प्रकार कुल 15 चोरी की मोटोसाइकिल बरामद किया गया है तथा शेष चोरी की मोटोसाइकिल की बरामदगी हेतु छापामारी किया जा रहा है। तत्पश्चात अभिषेक कुमार वर्णवाल उर्फ गोलू को विधिवत गिरफ्तार किया गया । इस संबंध में पचम्बा थान कांड सं0—26/25, दिनांक—27.02.2025, धारा—303(2)/317(5)/210(a)/336(3) BNS दर्ज कि गई ।




