Advertisements
जमशेदपुर : जमशेदपुर के सोनारी में एक अजीबो गरीब स्तिथि उत्पन्न हो गई जब जब एक सांड 3 तल्ला मकान के छत पर चढ़ गया। सोनारी न्यू आदर्श नगर ग्वाला बस्ती के वासियों ने बताया की अहले सुबह 3 सांड आपस में लड़ रहे थे इसी दौरान उनमें से एक सांड मनोज यादव के फ्लैट में घुस गया और देखते देखते 3 तल्ला के छत पर चढ़ गया।
Advertisement

इस घटना से फ्लैट वासियों में हड़कंप मच गया,जिसके बाद लोगों ने सांड को नीचे उतारने का काफी प्रयास किया लेकिन सफल नहीं हो पाए जिसके बाद प्रशाशन को सूचना दी जिसके बाद हाइड्रा क्रेन मंगाया गया जिससे घंटों मशक्कत के बाद उसे नीचे उतारा गया तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली।
Advertisement




