जमशेदपुर : जमशेदपुर पुलिस शहर में नशाखोरी एवं अवैध मादक पदार्थ खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार खरीद बिक्री करने वाले के लिए परेशानी का सबब बन चुका है। आए दिन इस मुहिम के तहत अपराधी धड़ दबोचे जा रहे हैं। इसी क्रम में बीती रात सीतारामडेरा थाना क्षेत्र में गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने स्लैग रोड प्रीतम पार्क में छापामारी की गई जहां से पुलिस ने रोशन महतो और शिवकुमार पांडे उर्फ शिवा को गिरफ्तार किया गया है।

जिसके पास से 58 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद की गई। डीएसपी भोला प्रसाद ने इस कार्रवाई के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार रोशन और उसकी पत्नी लक्ष्मी कुमारी उर्फ पुतली और शिवा का भाई रवि किशन पांडे क्षेत्र में ब्राउन शुगर सप्लाई करने के कार्य में संलिप्त है इसे लेकर पुतली और रवि जेल जा चुके हैं जबकि रौशन और शिवा अभी भी इस धंधे को जोर जोर से बढ़ाने का कार्य कर रहे थे, जिनकी गिरफ्तारी होने से माना जा रहा है कि सीतारामडेरा और अन्य थाना क्षेत्र में मादक पदार्थों के खरीद बिक्री पर लगाम लगाने में पुलिस को कामयाबी मिली है।




