
सिदगोड़ा स्थित सूर्य मंदिर धाम में प्रभु श्री राम के स्थापना दिवस के चौथे वर्ष में प्रवेश करने के उपलक्ष्य में आयोजित हो रहे मूर्ति पुर्नस्थापना पूजन समारोह में ओड़िसा के राज्यपाल शामिल हुए सूर्य मंदिर कमेटी के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने बताया कि चौथे स्थापना दिवस के अवसर पर तीन दिनों से इस सूर्य धाम मंदिर परिसर में दुर्गा माता, प्रभु राधे कृष्ण एवं देवों के देव महादेव के परिवार की स्थापना की जा रही है। प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम 20 तारीख से ही चल रहा है। आज शाम में नगर भ्रमण के साथ ही प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम संपन्न हो जाएगी इस शुभ अवसर पर उड़ीसा के राज्यपाल रघुवर दास ने भी प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम- पूजन में भाग लिया और सवेरे से ही पूजा अर्चना और प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में एक भक्त की तरह समर्पित भाव से पूजा अर्चना की।बता दे कि राम मंदिर के चतुर्थिय स्थापना पर 23 फरवरी से 29 फरवरी तक कथा वाचिका गौरांग गौरी का राम कथा आयोजित होगी।




