जमशेदपुर: जमशेदपुर के सिदगोड़ा थानांतर्गत 28 नंबर रोड कांटा मैदान में एक व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।जिसके बाद पुलिस पहुंची और जांच आरंभ की और परिवार वालो को सूचना दी, जिनके द्वारा शव का पहचान बागूनहातू रोड नंबर एक B ब्लॉक के रहने वाले विजय कुमार उर्फ रिंकू के रूप में की गई।

मृतक के चचेरे भाई मनोज कुमार ने बताया कि विजय कुमार साकची फल मार्केट में काम करता था प्रत्येक दिन की तरह सुबह 9 बजे साइकिल से काम के लिए निकला लेकिन रात 9 बजे के बाद भी घर नहीं लौटने पर परिवार वालो ने खोजबीन आरंभ की लेकिन कुछ भी जानकारी नहीं मिलने पर देर रात थाने में गुम होने की सूचना दी,लेकिन सबेरे उसका शव मिलने की जानकारी मिली,संभवतः ईंट से कुचलकर उसकी हत्या की गई है ।इधर पुलिस हत्या का मामला दर्ज कर अनुसंधान आरंभ कर दी है।




