जमशेदपुर: जमशेदपुर के सिदगोड़ा स्थित टाऊन हॉल में जिले के उपायुक्त अन्नय मित्तल की अध्यक्षता में डीएमएफटी न्यास परिषद की बैठक आयोजित की गई।इस मौके पर जमशेदपुर सांसद विद्युत वरन महतो,सभी विधान सभा के विधायक ,पूर्वी, पश्चिम के विधायक प्रतिनिधि,सिविल सर्जन सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी बैठक में मौजूद रहे। जिसमें बताया गया कि प्रधानमंत्री खनिज क्षेत्र कल्याण योजना के तहत प्रत्येक जिले में डीएमएफटी कोष का उपयोग खनन प्रभावित क्षेत्रों के विकास और विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए किया जाता है। जिसके तहत जनवरी मध्य से फरवरी अबतक आयोजित विभिन्न ग्रामसभाओं से कुल 14169 योजनायें प्राप्त हुई हैं जिनमें 9675 योजनाओं का चयन प्राथमिकता के आधार पर अभी किया गया है।

चयनित योजनाओं में पेयजल आपूर्ति से संबंधित 1206 योजना, पर्यावरण संरक्षण एवं प्रदूषण नियंत्रण उपाय संबंधी 3 योजना, स्वास्थ्य क्षेत्र से 300, शिक्षा से 1367, महिला एवं बाल कल्याण से जुड़ी 60 योजनाएं सहित अन्य योजनाएं है। उपायुक्त कहा कि आगामी मार्च माह में डीएमएफटी गाइडलाइन के अनुसार योजनाओं के चयन, क्रियान्वयन में सहूलियत के लिए सभी मुखियागण का विशेष प्रशिक्षण सत्र आयोजित किया जाएगा ।




