जमशेदपुर : स्वर्णरेखा क्षेत्र विकास ट्रस्ट और नेचर फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में 20 नवंबर को जमशेदपुर के सूर्य मंदिर प्रांगण स्तिथ चिल्ड्रेन पार्क में एक दिवसीय बालमेला का आयोजन किया गया। इस मौके पर टाटा मोटर्स के खेल अधिकारी विवेक कुमार, पूर्व ओलंपियन हरभजन सिंह, कबड्डी एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष भूपिंदर सिंह, वरिष्ठ एथलीट एनसी देव, लायंस क्लब के चेयरपर्सन पूर्वी घोष मौजूद थे। इस बाल मेले में शहर के लगभग 25 स्कूलों के लगभग 500 बच्चों के अलावे प्रतिभागी स्कूलों के गेम टीचर, प्रिंसिपल और स्कूल प्रबंधन के प्रमुख शामिल हुए।

आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के अलावे ताइक्वांडो,चित्रांकन,योग और फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में बच्चों ने भाग लिया। वही दिव्यांग बच्चों के लिए विशेष प्रतियोगिता आयोजित किया गया जिसमें वे बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। इस मौके पर आयोजन कर्ता सरयू राय ने कहा कि बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए खेल महत्वपूर्ण अंग है जिसके लिए कानून भी बनाए गए है सभी स्कूलों में विशेष तौर पर खेल को अनिवार्य किया गया है।




