जमशेदपुर : जमशेदपुर से सिदगोड़ा थाना अंतर्गत बाबूडीह नदी में नहाने गए तीन किशोरो में से दो के डूब जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। डूबे हुए किशोर के परिजनों के अनुसार निखिल महानंद मुखी,सूरज शांडिल और सूरज मछुआ तीनों दोस्त है और इनकी उम्र लगभग 14 से 15 वर्ष है, तीनों दोपहर 3:00 बजे के लगभग बाबूडीह नदी में नहाने गए थे, तभी निखिल और सूरज डूबने लगे जिसे देख सूरज ने बचाने का प्रयास किया और फिर घर जाकर परिजनों को सूचना दी। इधर सूरज मछुआ ने बताया कि वह तीनों नदी में नहाने गए नहाने के बाद वह कपड़ा धो रहा था जबकि सूरज और लिखिल नदी में बह रहे जलकुंभी के साथ खेलने लगे, इसी बीच बस्ती के एक व्यक्ति ने उन्हें डूबते देख आवाज दी, सूरज बचाने के लिए उन तक पहुंचा लेकिन धारा इतनी तेज थी कि वह उसे बचा नहीं पाया और पत्थर से टकराकर वह चोटिल हो गया, जिसके बाद वह किसी तरह जलकुंभी के सहारे बाहर निकाला और तुरंत जाकर परिजनों को जानकारी दी और उसके बाद बस्ती वासी नदी पहुंचे, लेकिन नदी में मौजूद मछुआरा भी उन्हें खोजने का प्रयास किया लेकिन वे दोनों नहीं मिले।
इधर पुलिस की सूचना के बाद सिदगोड़ा थाना की पुलिस पहुंची और पूरे मामले की जानकारी लेने के बाद थाना प्रभारी गुलाम रबानी ने बताया कि एनडीआरएफ की टीम को सूचना दे दी गई है वे कल पटना से जमशेदपुर पहुंचेगी, वहीं स्थानीय गोताखोरों को भी बुलाया गया है लेकिन अंधेरा होने की वजह से ढूंढा नहीं जा सकता कल सवेरे से प्रयास किया जाएगा।इधर सूचना पर JNAC के विशेष पदाधिकारी मुकेश भी घटना स्थल पर पहुंचे और उन्होंने भी घटना की विस्तार से जानकारी ली।इधर निखिल के पिता सतीश ठेकेदारी में काम करते हैं जबकि सूरज के पिता नहीं है और उसकी मां ठेकेदारी कर उसे पालती थी इस घटना से दोनों परिवार के साथ पूरे बस्ती में मातम छाया हुआ है।




