
जमशेदपुर : लोकसभा चुनाव में जमशेदपुर सहित झारखंड में भाजपा की जीत दर्ज करने पर जमशेदपुर के सिदगोड़ा टाउन हाल में अभिनंदन सह संकल्प कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमे पूर्व मंत्री भानु प्रताप शाही,हजारीबाग के सांसद मनीष जायसवाल,जमशेदपुर सांसद विद्युत महतो सहित सैंकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य लोकसभा चुनाव में कार्यकर्ताओं के मेहनत को सम्मान देना है। इसे लेकर अतिथियों के द्वारा कार्यकर्ताओं को अंग वस्त्र और फूल माला पहनाकर सम्मानित के गया। इस मौके पर भानु प्रताप शाही ने कहा की कार्यकर्ताओं के कारण ही मोदी ने तीसरी बार सरकार बनाई है। इस बार विधानसभा चुनाव में झारखंड में भाजपा की सरकार बनेगी। इसके लिए कार्यकर्ता तैयारी शुरू कर दी है ।
उन्होंने कहा की सोरेन की सरकार ने बालू को सोना बना दिया है। और वह अरबों ₹ का अवैध कमाई सब लोग मिलकर कर रहे हैं। यह शुरुआत हेमंत सोरेन जब 14 महीने के लिए मुख्यमंत्री थे, उस समय शुरू हुई। हेमंत सोरेन की सरकार ने तुष्टिकरण की नीति ऐसी कर दी है कि अब साहिबगंज, पाकुड़, गोड्डा, दुमका में बांग्लादेशी इतनी घुसपैठ हो गई है कि पूरी डेमोग्राफी चेंज हो गई है।संथाल परगना में उन्होंने बताया कि आज से 20 साल पहले मुस्लिम की आबादी 8% थी, जो बढ़कर 28% हो गई है। जबकि संथाल में आदिवासियों की आबादी 40% थी, जो घटकर 26% हो गई है।जो काफी चिंता का विषय है।




