
सरायकेला : सरायकेला खरसावां जिले के आदित्यपुर में मुहर्रम जुलूस को लेकर आदित्यपुर थाना रोड से फुटपाथी दुकानदारों को हटाया गया है. यह अभियान थाना प्रभारी नितिन कुमार सिंह और ट्रैफिक इंस्पेक्टर राजेश कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से चलाया. बता दें कि फुटपाथी दुकानदारों को 24 घंटे पूर्व सूचित कर दिया गया था, लेकिन दुकानदारों ने आज सुबह फिर से फुटपाथ पर दूकान सजा ली थी, जिसे देखते हुए आदित्यपुर थाना प्रभारी नितिन कुमार सिंह और ट्रैफिक प्रभारी राजेश कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से अभियान चलाकर दुकानदारों को तत्काल दुकान हटवाया।
बता दें कि आज मुहर्रम के मौके पर आदित्यपुर मुस्लिम बस्ती से शाम छह बजे दो मुहर्रम अखाड़ों से जुलूस निकाला जाएगा, जिसको लेकर स्थानीय प्रशासन मुस्तैद है और जुलूस के आगमन की तैयारी में जुटा है. जिले के उपायुक्त और पुलिस कप्तान के निर्देश पर जिलेभर में मुहर्रम जुलूस को लेकर हाई अलर्ट जारी किया गया है. थाने में पर्याप्त सुरक्षा बल की भी तैनाती की गई है जिसके द्वारा कल शाम से ही फ्लैग मार्च किया जा रहा है।




