जमशेदपुर : जमशेदपुर में चोरी की घटना किसी न किसी रूप में निरंतर हो रही है।जिस पर अंकुश लगाने पर जिला पुलिस असफल साबित हो रही है। प्रतिदिन शहर के किसी न किसी थाना क्षेत्र मैं चोर घर ,दुकान और बाइक चोरी कर पुलिस को चुनौती दे रहे हैं, लेकिन पुलिस सिर्फ पेट्रोलिंग के नाम पर खानापूर्ति तक ही सीमित है।ऐसी ही घटना एक बार फिर से सिदगोड़ा थाना अंतर्गत बारीडीह ट्यूब कॉलोनी k2 क्वार्टर नंबर 6 के रहने वाले टाटा ट्यूब कंपनी के पूर्व कर्मचारी एसपी सिंह के घर से चोरों ने मोटरसाइकिल चोरी कर ली। उसके पुत्र आदित्य कुमार सिंह ने बताया कि प्रतिदिन की तरह अपनी सुजुकी बाइक को घर के आंगन में खड़ी की थी और गेट में ताला लगा कर रात 12:30 बजे परिवार के सभी सदस्य सो गए थे सबेरे जब 4:30 बजे उठे तो देखा कि गेट का ताला टूटा हुआ है और बाइक नदारत थी। आदित्य ने बताया कि बगल घर में लगे सीसीटीवी में छानबीन की तो पता चला कि 4:00 बजे के लगभग चोर मोटरसाइकिल को धकेल के ले जा रहे हैं लेकिन चोर की तस्वीर पूरी तरह से स्पष्ट नहीं कर दो पाई है।इधर चोर गेट का ताला लेते गए और ताला तोड़ने में इस्तेमाल किए गए रॉड और एक टोपी छोड़कर चले गए।

बता दे कि क्षेत्र में जितनी भी वाहन चोरी हुई है सभी घटनाएं एक जैसी है जिसमें गेट का ताला तोड़ने के बाद चोर अपने साथ ताला भी ले जाते हैं। इधर स्थानीय वासी एवं भुक्तभोगी प्रेम कुमार ने बताया कि डेढ़ महीने में लगभग 6 मोटरसाइकिल घर के अंदर से चोरी हो चुकी है, उनकी भी मोटरसाइकिल पिछले महीने चोरी हुई थी, लेकिन दो दिन बाद बिरसानगर थाना क्षेत्र में उस मोटरसाइकिल से बिरसानगर में अपराधी लुट की घटना को अंजाम देते टाइगर मोबाइल पुलिस ने नाकाम करते हुए मोटरसाइकिल जब्त कर ली थी लेकिन फरार अपराधीयो को इतने दिनों बाद भी बिरसानगर थाना पुलिस अपराधियों को पकड़ नहीं पाई, कहा यह भी जा रहा है कि अगर उस घटना में शामिल अपराधी और चोरी की घटना में आए अपराधियों के नाम को लेकर उनकी गिरफ्तारी की जाती तो चोर की घटना पर अंकुश लगाया जा सकता था बहरहाल प्रेम कुमार ने कहा कि पुलिस पेट्रोलिंग कर रही है लेकिन चोर भी उनको चुनौती देते हुए घटना को लगातार अंजाम दे रहे हैं। जिसे लेकर स्थानीय थाना को और सख्ती के साथ पेट्रोलिंग करने की आवश्यकता है।




