जमशेदपुर : जमशेदपुर के कदमा में शराब के नशे में कार सवार युवकों ने ड्यूटी में तैनात पुलिस जवान की हत्या के नीयत से कुचलने के मामले में 3 आरोपियों को 30 दिन बाद गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। इसे लेकर dysp मनोज ठाकुर पूरे घटनाक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि घटना 3 जनवरी के मध्यरात्रि की है जब कदमां टोल ब्रिज गोलचक्कर के समीप तैनात टाइगर मोबाइल जवान हीरालाल महतो को अज्ञात कार सवार युवकों ने कुचलते हुए फरार हो गए थे ,इस घटना में जवान बुरी तरह से घायल हो गया जो वर्तमान में इलाजरत है।

वहीं वरीय पुलिस के निर्देश पर अपराधियों और कार की तलाश आरंभ की जिसके अनुसंधान के क्रम में सबसे पहले घटना में शामिल गोलमुरी ट्यूलाडूंगरी निवासी मनदीप सिंह को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई जिसमें उसने स्वीकार किया कि वे अपने दो अन्य साथी धातकीडीह निवासी आदित्य मुखी और कदमा फार्म एरिया के अंकित मुखी के साथ शराब पीकर आ रहा था, इसी दौरान टाइगर पुलिस को देख दोस्तो ने टक्कर मारने के लिए उसे उकसाया जिसके बाद उसने उसे कुचल दिया। इस मामले में तीनों आरोपियों को पुलिस ने घटना ने प्रयुक्त किए गए कार के साथ गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।




