Advertisements
जमशेदपुर : जमशेदपुर के बर्मामाइंस थाना अंतर्गत ट्यूब कंपनी के समीप गुरुवार तड़के एक युवक की मौत के बाद स्थानीय लोग आकर्षित हो उठे और सड़क पर टायर जलाकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है. बताया जा रहा है कि गुरुवार सुबह 3:30 नामदा बस्ती निवासी शरणजीत नामक युवक अपने दोस्त को टाटानगर रेलवे स्टेशन छोड़ने के लिए घर से निकला था।
Advertisement

इसी दौरान ट्यूब कंपनी गेट के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आकर शरणजीत की मौत हो गई. घटना के बाद आक्रोशित परिजनों ने बस्ती वासियों के साथ मिलकर सड़क जाम कर दिया और मुआवजे की मांग को लेकर जोरदार प्रदर्शन शुरू कर दिया. सूचना मिलते ही बर्मा माइंस थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और आक्रोशित लोगों को समझने में जुटी है. समाचार लिखे जाने तक सड़क पर जाम की स्थिति बनी हुई है.






