जमशेदपुर : जमशेदपुर के बिष्टुपुर थाना अंतर्गत धातकीडीह में शराब माफिया मुन्ना घोष के पुत्र शुभम घोष पर अपराधियों ने सरेराह दोपहर 1:00 बजे तबाड़ तोड़ फायरिंग कर दहशत फैला दी। इस घटना में घायल शुभम को टीएमएच में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। इस घटना के बाद धातकीडीह हरिजन बस्ती वासी घटना स्थल पर पहुंच गए और जमकर हंगामा किया । सूचना मिलने पर सीटीएसपी कुमार शिवाशीष,डीएसपी मनोज कुमार ठाकुर सहित क्यूअरटी की टीम पहुंची और मामला को शांत कराया। घटना के बारे में शुभम के साथ मौजूद राहुल ने बताया कि वे लोग हरिजन बस्ती में रहते हैं, पटना के समय वे दोनों धातकीडीह बाजार सब्जी लेने गए थे और वापस पैदल ही घर लौट रहे थे जैसे ही राज इलेक्ट्रिकल के समीप पहुंचे,इसी बीच बाइक में सवार होकर शिबू नामक युवक अपने तीन साथियों का साथ शुभम के पास पहुंचा और पिस्तौल निकाल ली यह देख शुभम ने उसे पकड़ लिया, इसके बाद बगल वाली सड़क से 10 से 11 युवक पहुंचे और उनमें से तीन युवकों ने ताबड़ तोड़ तीन राउंडफायरिंग कर दी जिसमें से दो गोली एक सीने के पास और एक पेट में लगी।

घटना को अंजाम देने के बाद सभी युवक वहां से फरार हो गए। इधर घटना के बाद घायल शुभम को TMH में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।वही सिटी एसपी ने कहा कि पुलिस पटना स्थल के समीप लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है, जिससे अपराधियों की पहचान कर गिरफ्तारी किया जा सके।इधर क्षेत्र में तनाव को देखते हुए भारी संख्या में क्यूअरटी बल को तैनात कर दिया गया है।बता दे कि शुभम के पिता मुन्ना घोष शराब माफिया है और शुभम भी हत्या के मामले में जेल जा चुका है,जिस वजह से ही विरोधियों द्वारा घटना को अंजाम दिया गया है।




