Advertisements
जमशेदपुर : फोटोग्राफर सोसाइटी ऑफ झारखंड की ओर से एक दिया शहीदों के नाम कार्यक्रम का आयोजन जमशेदपुर के गोलमुरी स्तिथ शहीद स्मारक स्थल पर किया गया। संगठन के अध्यक्ष सुमन शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि यह कार्यक्रम का दूसरा वर्ष है संगठन का मानना है कि दीपावली में सभी घरों में दिया जलाकर रोशन किया जाता है।
Advertisement

ऐसे में हमारे देश के लिए कुर्बान होने वाले शहीदों को याद करते हुए उनके स्मारक में भी दीप जलाकर रोशन किया जाए इसी के तहत इस वर्ष भी फोटोग्राफर एसोसिएशन आफ झारखंड के सभी सदस्य उन शहीदों को नमन कर एक-एक दीप जलाया गया।
Advertisement




