जमशेदपुर : जमशेदपुर शहर वासी रुपए लेनदेन के प्रति हो जाइए सचेत। अब बाजार में 50 और 100 रुपए का नकली नोट धड़ल्ले से चालित किया जा रहा है, वैसे 500, 2000 के नकली नोट अमूमन मिलती रहती है, लेकिन होली के बाजार से ही 50 और 100 के नकली नोट भारी मात्रा में खापाया जा रहा हैं,जिसके लिए गिरोह काम कर रही है जो भीड़ भाड़ वाले दुकानों को निशाना बना रहे हैं। यह नोट इतनी सफाई से बनाई गई है की एक नजर में कोई भी इसे नकली नहीं कह सकता, लेकिन यह तब पकड़ में आता है जब उसमें हल्का से भी पानी लगता है तो रंग उड़ने लगता है और नोट दो पन्ने में विभाजित हो जाती है।

इस नकली नोट की जानकारी तब हुई जब साकची स्तिथ जुबली पार्क गेट के समीप लगने वाले ठेला खामोचो के नाश्ता और चाय की दुकानों में यह नोट मिलने लगी। कालिया चाय दुकान और अभिषेक कोल्ड ड्रिंक के दुकान में अब तक दो से 4000 तक इस तरह का नोट मिला है। उनका कहना है कि होली में भीड़ भाड़ होने के कारण उनका ध्यान इस छोटे नोट की ओर नहीं गई अमूमन 500 नोट देने पर ही वे लोग जांच करते हैं 50 और 100 के नोट पर इनका ध्यान नहीं जाता है,लेकिन जब यह नोट पानी का संपर्क में आया तो तब नकली नोट होने का भेद खुला। इस नकली नोट का खेप बाजार में आने से दुकानदारों को काफी नुकसान हो रहा है। वही जिले के सिटी एसपी कुमार शिवाशीष के संज्ञान में आने पर पुलिस नकली नोट के संचालन पर नजर रखते हुए अनुसंधान आरंभ कर दी है। बहरहाल उन्होंने शहर वासियों, खासकर दुकानदारों से अपील की है की जांच करने के बाद ही रुपए का लेनदेन करें और नकली नोट होने का एहसास होने पर तुरंत पुलिस को सूचित करें।




