Advertisements
जमशेदपुर : सावन के चौथे सोमवार को बिरसानगर जोन नंबर 2b शिव मंदिर कमेटी की ओर से भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया गया इस कलश यात्रा में क्षेत्र की लगभग 500 महिलाएं कलश लेकर हुरलुंग स्वर्णरेखा घाट पहुंची जहां जल संकल्प के बाद वहां से शिव मंदिर प्रांगण लाया गया जहां जलाभिषेक कर भगवान शिव से परिवार समाज और राज्य की खुशहाली की कामना की।
Advertisement

वही मंदिर कमेटी के अध्यक्ष बबलू गोप ने कहा की विगत 25 वर्षो से लगातार इस कलश यात्रा का आयोजन किया जाता रहा है इसी के तहत इस वर्ष भी भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया गया जिसमे महिलाओं की भूमिका अहम रही।
Advertisement




