सरायकेला / (संजीव मेहता) : आदित्यपुर थाना क्षेत्र के सातबहनी के जुलुमटांड़ में स्थित साईं कल्पना अपार्टमेंट में नए साल के पहले ही दिन चोरों ने पांच फ्लैट में एक साथ चोरी की घटना को अंजाम दिया है. फ्लैट की सुरक्षा में लगे सीसीटीवी कैमरे में तस्वीर कैद हुई है, जिसके आधार पर पुलिस जांच कर रही है. बताया जा रहा है कि सभी 5 फ्लैट जिन में चोरी हुई है उनके सभी लोग बाहर गए हुए थे. जिसका पता चोरों ने पहले लगा लिया था. कई फ्लैट महीने से तो कुछ फ्लैट 10 दिन से बंद पड़े थे. चोरों ने इसी का फायदा उठाकर ताला तोड़ फ्लैट के घरों को खंगाल दिया है. गुरुवार सुबह मामले की जानकारी होने के बाद आदित्यपुर पुलिस मौके पर पहुंची है और जांच में जूट गई है.

चोरों ने ए ब्लॉक के पहले फ्लोर पर उमाशंकर प्रसाद और 5वें फ्लोर पर डॉ एन के यादव, बी ब्लॉक में प्रशांत कुमार, और अशोक चौधरी तथा सी ब्लॉक में राजीव रंजन सिंह के घर का ताला तोड़कर चोरी किया है. इस घटना घटना से कयास लगाया जा रहा है कि चोर काफी दिनों से बंद घरों की रेकी कर रहे थे और मौके का फायदा उठाकर ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया है. चोरी गए संपत्ति की कीमतों का आकलन अभी नहीं हो सका है, यह फ्लैट के स्वामी के आने के बाद ही पता चल पाएगा।



