सरायकेला : झारखंड विधानसभा चुनाव में सरायकेला विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी चंपाई सोरेन और झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के प्रत्याशी गणेश महाली ने नामांकन किया। इस दौरान दोनों प्रत्याशियों के समर्थक आमने-सामने आ गए, जिससे स्थिति तनावपूर्ण हो गई। हालांकि, पुलिस ने तुरंत हस्तक्षेप कर स्थिति को नियंत्रण में ले लिया, लेकिन इलाके में अब भी तनाव बना हुआ है। चंपाई सोरेन और गणेश महाली दोनों ही अपने-अपने दलों से असंतुष्ट होकर इस बार स्वतंत्र प्रत्याशी के रूप में चुनावी मैदान में उतरे हैं। चंपाई सोरेन, जो पहले झामुमो के साथ थे, ने पार्टी से नाराज होकर बगावत कर दी। वहीं, गणेश महाली ने हाल ही में झामुमो का दामन थामा है और अब उसी पार्टी से चुनाव लड़ रहे हैं।

उनके झामुमो में शामिल हुए अभी कुछ ही दिन ही हुए हैं, फिर भी उन्हें पार्टी का समर्थन प्राप्त है। इस तरह के घटनाक्रम से साफ है कि इस बार सरायकेला विधानसभा क्षेत्र का चुनाव दिलचस्प और चुनौतीपूर्ण होगा। दोनों प्रत्याशी अपने समर्थकों के साथ चुनावी मैदान में डटे हुए हैं और मतदाताओं का ध्यान आकर्षित कर रहे हैं। पुलिस और प्रशासन इस संवेदनशील स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।




