
जमशेदपुर : मानगो नगर निगम अंतर्गत शंकोसाई के केंदुकोचा में विधायक निधि से हो रहे हैं सड़क के निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए स्थानीय लोगों ने कहा की प्लेवर्स ब्लॉक के नीचे बालू के बजाय गिट्टी का बुरादा भर सड़क निर्माण कार्य कराया जा रहा है।जिससे निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर बड़ा सवाल खड़ा हो रहा है। स्थानीय लोगों ने काम कर रहे संवेदक को सही ढंग से कार्य करने की बात कही इसे लेकर स्थानीय लोगो का आरोप है की संवेदक ने मंत्री का हवाला देते हुए कार्य को बंद कर देने की धमकी दी है।जिसकी सूचना पर मौके में पहुंचे भाजपा नेता विकास सिंह ने भरोसा दिलाया कि जनता के पैसा से विकास का कार्य होता है।
जनता का पैसा का दुरुपयोग किसी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा विकास सिंह ने कार्यस्थल से ही मानगो नगर निगम के नगर आयुक्त को मामले की जानकारी देते हुए घटिया निर्माण कार्य को सुधारने की बात कही वही उपायुक्त को भी इससे अवगत कराते हुए मानगो नगर निगम के खिलाफ जोरदार आंदोलन करने की चेतावनी दी है।




