Advertisements
Advertisement

जमशेदपुर : जमशेदपुर के साकची स्तिथ काशीडीह में निरंतर जाम की स्तिथि से निजात दिलाने की मांग को लेकर झारखंड प्रदेश युवा कांग्रेस का एक प्रतिनिधि मंडल उपायुक्त को ज्ञापन सौंप कर स्तिथि से अवगत कराते हुए बताया की पिछले कुछ वर्षो में जमशेदपुर शहर के विभिन्न क्षेत्रों के सड़को का चौड़ीकरण हुआ है लेकिन स्टेट माइल रोड के काशीडीह की संकीर्ण सड़क जस की तस बने रहने से निरंतर यहां सड़क जाम रहती है।
जिस वजह से टेलीफोन एक्सचेंज की ओर जाने वाली सड़क भी इसके चपेट में आ जाती है। स्तिथि तब और गंभीर हो जाती है जब स्कूल की छुट्टी होती है। उस दौरान लोगो को काफी समस्या का सामना करना पड़ता है।इसे लेकर युवा कांग्रेस उपायुक्त से इस समस्या का समाधान करने की मांग की है।
Advertisement




