
सरायकेला : पीएचईडी कोलोनी आदित्यपुर के युवक की मौत के बाद परिजनों की शिकायत के बाद रांची के कब्रिस्तान से निकालकर पोस्टमार्टम हुई लेकिन उस रिपोर्ट पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है. युवक की संदिग्ध अवस्था मे रांची में मौत हुई थी. जिसकी जांच में रांची पुलिस सुस्त है. इस बात से परिजनों में पुलिस के प्रति आक्रोश व्याप्त है. बता दें कि युवक मूल रूप से रांची बडगाई पाहन टोली का निवासी था. प्रकाश भुट कुमार की संदिग्ध मौत 23 मार्च 2023 को रांची के बड़गाई पाचन टोली में हो गई थी, जिसे परिजन हत्या मानते हैं. चूंकि 39 वर्षीय प्रकाश भुट कुमार की संदिग्ध अवस्था में शव पाया गया था. इस मामले में मृतक की बहन दारा भुट ने 24 जून 2023 को सदर थाना रांची में प्राथमिकी दर्ज कराई थी. 14 अगस्त 2023 को मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में कब्र खोदकर मृतक की हड्डियां एवं अस्थियां को निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए पुलिस ने रांची रिम्स भेजा था. फिलवक्त अनुसंधान कर्ता एसआई केके पांडे थे. 31 जनवरी 2024 को पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिला. जिसमें चोट से मौत होने की बात सामने आई थी।
लेकिन उस रिपोर्ट पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है. इस केस के नए अनुसंधान कर्ता एसआइ दीपक नारायण हैं. जिनके पास 6 माह से यह केस पेंडिंग रखा गया है. इस बात को लेकर परिजनों में पुलिसिया जांच की सुस्ती को लेकर आक्रोश है. परिजन छह माह से आदित्यपुर से रांचीक चक्कर लगाकर परेशान हैं, परिजनों का मानना है कि प्रकाश का हत्यारा पुलिस को पैसे देकर मामले का रफा दफा करने में लगे हैं।




