Advertisements
Saraikela (संजीव मेहता) : नगर निकायों के संभावित चुनाव अप्रैल में प्रस्तावित हैं। इस बीच चुनावी लाभ लेने के उद्देश्य से सरकार द्वारा प्रदत्त कंबलों का वितरण पूर्व पार्षदों द्वारा किया जा रहा है। कंबल बांटकर वे वाहवाही लूट रहे हैं और मीडिया में इसे निजी सौजन्य के रूप में प्रचारित किया जा रहा है।
Advertisement

यह सिलसिला खासकर सरायकेला-खरसावां जिले में तेज़ी से जारी है। जबकि इन कंबलों का वितरण सरकारी अधिकारियों द्वारा चिन्हित वास्तविक जरूरतमंदों को होना चाहिए था। इसके विपरीत, वार्डों में पार्षदों के करीबी और सक्षम लोग लाभ उठा रहे हैं, और असली जरूरतमंद आज भी ठंड में ठिठुरने को मजबूर हैं।
Advertisement




