जमशेदपुर : जमशेदपुर की सहायक उत्पाद आयुक्त अजय कुमार सिंह द्वारा अवैध शराब के कारोबार पर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। उत्पाद विभाग ने शराब माफियाओं के खिलाफ सहायक उत्पाद आयुक्त अजय कुमार सिंह के निर्देश पर सख्त कदम उठाते हुए जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र में छापामारी अभियान चलते हुए अवैध कारोबार पर बड़ी कार्रवाई की जा रही हैं। सहायक उत्पाद आयुक्त अजय कुमार सिंह के नेतृत्व में उनकी टीम द्वारा लगातार छापेमारी की जा रही है, जिससे अवैध शराब बेचने वालों में हड़कंप मचा हुआ है। यह अभियान शराब माफियाओं के लिए दहशत बना हुआ है। क्योंकि अधिकारी लगातार उनके ठिकानों पर छापे मार रहे हैं। खासकर जहां कुछ दिनों तक कार्रवाई में कमी आ गई थी, अब फिर से तेजी से अभियान चलाया जा रहा है।

शराब माफियाओं के खिलाफ इस अभियान के कारण अवैध शराब का कारोबार करने वालों में डर का माहौल बना हुआ है। सहायक उत्पाद आयुक्त का यह कदम यह साबित करता है कि प्रशासन शराब माफियाओं के खिलाफ कोई भी ढील नहीं बरतेगा और कानून का उल्लंघन करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। इस तरह की कार्रवाइयों से शराब माफियाओं में दहशत है । वहीं सहायक उत्पाद आयुक्त अजय कुमार सिंह ने जनता से अपील करते हुए कहां है की अवैध कारोबार के विरुद्ध सूचना दें हर हाल में कार्रवाई होगी।




