जमशेदपुर : जमशेदपुर के गोविंदपुर क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने गए अधिकारियों के सामने ही परिवार की एक महिला द्वारा दूसरे के घर में ईंट पत्थर चलाते हुए वीडियो सामने आया है।घटना गोविंदपुर थाना क्षेत्र के मनपीटा की है जहां सतीश सिंह नामक व्यक्ति ने अतिक्रमित कर घर का निर्माण कराया है. जिसे लेकर एसडीओ के द्वारा आदेश पर co ने दो बार अतिक्रमण हटाने का प्रयास किया गया. लेकिन पूरी तरह से सफल नहीं हो पाते,बुधवार को एक बार फिर मजिस्ट्रेट के मौजूदगी में अतिक्रमण हटाने पहुंचे लेकिन फिर उन्हें विरोध का सामना करना पड़ा।

इस बार सतीश की पत्नी अधिकारियों और पुलिस की मौजूदगी में ईंट पत्थर लेकर पड़ोस के घर पर हमला करने लगी वही पति और पत्नी दोनों अधिकारियों के साथ उलझते देखे गए,उनके इस व्यवहार से पूरा अतिक्रमण हटाए बिना ही पूर्णियां को वापस लौट जाना पड़ा।फिलहाल यह वायरल वीडियो शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है,और इसे लेकर कुछ भी कहने से सब बचते रहे।




