Advertisements
जमशेदपुर : जमशेदपुर जिले से सटे कपाली गौस नगर में शादी समारोह में गए परिवार के बंद घर में चोरों ने बीती रात हाथ साफ कर दिया। घटना के बारे ने सोनी खातून ने बताया कि वे लोग पूरे परिवार के साथ राउरकेला शादी मे गए थे। देर रात पड़ोसियों ने फोन कर बताया कि उनके घर में कुछ लोग घुसे हुए है।
Advertisement

जिसके बाद मंगलवार को घर लौटने पर देखा की घर मुख्य गेट सहित कमरे का ताला टूटा हुआ है और अलमारी में तोड़ फोड़ कर उसमें रखे जेवरात और 35 हजार नगद चोरी कर लिया गया है। सोनी ने कहा कि सही आंकलन नहीं किया जा सकता संभवतः एक लाख तक की चोरी हुई है। फिलहाल सूचना पर पुलिस पहुंच कर पूरे मामले की जांच में जुट गई है।
Advertisement




