Advertisements
जमशेदपुर : आदित्यपुर थाना अंतर्गत सतबहिनी-सांपड़ा मार्ग पर रविवार दोपहर हुए सड़क हादसे में तीन युवक घायल हुए हैं, घायलों में नारायण प्रधान, लाल मांझी और करण मार्डी शामिल हैं. सभी घायलों को रेस्क्यू कर अस्पताल ले जाया गया है.
Advertisement

मिली जानकारी के अनुसार एक कार पर सवार तीनो युवक सांपड़ा से गम्हरिया की ओर जा रहे थे. इसी दौरान अनियंत्रित होकर कार सड़क किनारे पलट गई और तीनों युवक घायल हो गए. बताया जाता है कि तीनों नशे की हालत में थे. सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है.
Advertisement




