जमशेदपुर : पिछले दिनों जमशेदपुर शहर के सबलीज एरिया में संचालित निजी अंग्रेजी माध्यम स्कूलों के द्वारा बीपीएल बच्चों का नामांकन नहीं करने का घोषणा किए जाने के विरोध में जमशेदपुर अभिभावक संघ ने सैकड़ों अभिभावकों के साथ उपायुक्त कार्यालय में प्रदर्शन किए।संघ के अध्यक्ष डॉ उमेश कुमार ने स्कूल के मनगढ़ंत आदेश बारे में जानकारी देते हुए बताया कि जमशेदपुर के 40 स्कूल सब लीज एरिया में संचालित हो रहे है,जिसे लेकर सरकार ने फीस की आपूर्ति बंद कर दी है, जिसके आलोक में स्कूल प्रबंधकों ने आदेश जारी कर कहा कि 2026 – 27 का नामांकन नहीं ली जाएगी अन्यथा 20 प्रतिशत वृद्धि के साथ फीस देना होगा।

जिसे लेकर संघ ने सरकार के नियमावली का हवाले देते हुए बताया कि सरकार ने पूर्व में ही RTE नियमावली के 2017 के अधिनियम के तहत निर्देशित किया गया है कि लीज एरिया में संचालित स्कूलों को सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों में समलित माना जाएगा ऐसे में मनमाना फीस वृद्धि या नामांकन नियमावली का उल्लंघन करता है तो उन स्कूलों पर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। बावजूद उन सभी निर्देशों को अनदेखी कर फरमान जारी करने वाले स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग उपायुक्त से की है।




