जमशेदपुर : जमशेदपुर के सिदगोड़ा में स्थित चार कंपनियां के 2 किलोमीटर के दायरे में बसे बागुनहातू में कंपनी के द्वारा रोजगार एवं मूलभूत सुविधा नहीं दिए जाने के विरोध में जनकल्याण संघर्ष समिति के बैनर तले बस्ती वासियों ने
टाटा टीमकेन, टाटा ब्लूस्कोप ,टाटा रायसन और TSPDL कंपनी गेट के समक्ष प्रदर्शन किए और कम्पनी प्रबंधक को ज्ञापन सौंपी,जिसके माध्यम से बस्ती में साफ सफाई, स्वच्छ जल,बिजली,हेल्थ केयर प्रोग्राम का संचालन,शिक्षा की व्यवस्था,पूजा समारोह में आर्थिक सहयोग,स्थानीय युवाओं को रोजगार जैसी मूलभूत सुविधा प्रदान करने की मांग की।

समिति के संरक्षक अनुभव सिन्हा और अध्यक्ष मछिंदर निषाद ने कहा कि कंपनी स्थापना के कुछ वर्ष तक रोजगार और मूलभूत सुविधा प्रदान की जाती थी लेकिन कोरोना काल के बाद से सभी सुविधा बंद कर दी गई,जिस वजह से स्थानीय युवा बेरोजगार हो गए और क्षेत्र में असामाजिक गतिविधियां बढ़ गई।वही बस्ती वासी कंचन ने आरोप लगाया कि कंपनी कागज़ी प्रकिया दिखाकर बस्ती वासियों का आई वाश कर रही है।समिति ने चेतावनी दी कि उनकी मांगों पर 15 में पहल नहीं की जाती है तो उग्र आंदोलन करते हुए चारों कंपनी गेट को जाम कर देंगे।




