Advertisements
Saraikela (संजीव मेहता) : राष्ट्रपति के एनआईटी आदित्यपुर आगमन को लेकर सरायकेला जिला प्रशासनअलर्ट मोड में है. शुक्रवार को जिला प्रशासन के अधिकारियों ने आदित्यपुर का दौरा कर अतिक्रमण हटाने के साथ हर छोटी बातों पर ध्यान रखने को लेकर हिदायतें दीं.
Advertisement

आज महामहिम राष्ट्रपति के प्रस्तावित आगमन की तैयारियों के तहत जिले के प्रशासनिक अधिकारियों ने एनआईटी परिसर एवं कार्यक्रम स्थल, मार्गों का जायजा लिया. जिसमें उपायुक्त सरायकेला खरसावां, उपायुक्त पूर्वी सिंहभूम, वरीय पुलिस अधीक्षक पूर्वी सिंहभूम, पुलिस अधीक्षक, सरायकेला–खरसावाँ एवं सिटी एसपी पूर्वी सिंहभूम के द्वारा संबंधित पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से निरीक्षण किया है.
Advertisement




