रांची: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का रांची दौरा ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव रांची, 13 फरवरी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 14 फरवरी को दो दिवसीय दौरे पर रांची आ रही हैं। उनके आगमन के अवसर पर शहर की ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव किया गया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बीआईटी मेसरा के प्लैटिनम जुबली कार्यक्रम में हिस्सा लेंगी। इसके बाद 15 फरवरी को दिल्ली लौट जाएंगी।ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव के संबंध में, रांची पुलिस ने एक अधिसूचना जारी की है। इसके अनुसार, 14 फरवरी को सुबह आठ बजे से रात्रि दस बजे तक शहर में बड़े वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा।
इसके अलावा, 14 फरवरी को दोपहर तीन बजे से रात के सात बजे तक तक शहर में छोटे मालवाहन वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा। इस दौरान कांके, रातु, काठीटांड, दलादली, कटहल मोड़ की ओर जाने वाले वाहन शहर से मेन रोड, लालपुर रोड, कांटाटोली रोड से होकर अपने गंतव्य स्थान तक जा सकेंगे।
इसके अलावा, 14 फरवरी को दोपहर तीन बजे से शाम छह बजे तक एयरपोर्ट रोड, हिनू चौक, बिरसा चौक, अरगोड़ा चौक, सहजानंद चौक, किशोरगंज चौक, न्यू मार्केट चौक, हॉटलिप्स चौक, राजभवन मोड़ तक सड़क का उपयोग कम से कम करें।रांची पुलिस ने आगाह किया है कि आवश्यकतानुसार अन्य मार्गों को अल्प समय के लिए डायवर्ट और स्टॉप किया जा सकता है। इसी तरह, 15 फरवरी को सुबह आठ बजे से रात्रि दस बजे तक शहर में बड़े वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा। इस दिन पलामू, गढ़वा, लातेहार, गुमला की ओर से आने वाले बड़े वाहन काठीटांड, तिलता चौक से दायें मुड़कर रिंग रोड से अपने गंतव्य स्थान तक जा सकेंगे।