Advertisements
राँची : जम्मू-कश्मीर के अखनूर सेक्टर में शहीद हुए कैप्टन करमजीत सिंह बक्शी को हजारीबाग में अंतिम विदाई दी गयी।
Advertisement

कैप्टन करमजीत के पैतृक आवास से मुक्तिधाम तक अंतिम सम्मान यात्रा निकली, जिसमें पूरा शहर उमड़ पड़ा। लोगों ने उनके पार्थिव शरीर पर फूलों की बारिश की और ‘भारत माता की जय’ के नारे लगाये, अंतिम सम्मान यात्रा के दौरान शहर के प्रतिष्ठान बंद रहे, रास्ते भर समाज के हर तबके के लोगों ने वीर शहीद को नमन किया और श्रद्धांजलि अर्पित की।
Advertisement




