Advertisements
जमशेदपुर : जमशेदपुर के साकची ट्रैफिक पुलिस की ओर से हेलमेट जागरूक अभियान के तहत साकची गोल चक्कर में बिना हेलमेट वाहन चालकों को निशुल्क हेलमेट वितरण किया गया। इस मौके पर जिले के एसडीओ, जिला परिवहन पदाधिकारी धनंजय कुमार, ट्रैफिक डीएसपी नीरज मौजूद थे। इस मौके पर ट्रैफिक डीएसपी ने कहा कि लगातार चेकिंग अभियान चलाई जा रही है,इस क्रम में गांधीगिरी की तहत गुलाब फूल देकर, यमराज का रूप प्रकट कर एवं कई अन्य तरह से वाहन चालकों को हेलमेट पहनने के लिए जागरूक किया जाता रहा है।
Advertisement

इसी के तहत ट्रैफिक पुलिस ने गांधीगिरी दिखाते हुए बिना हेलमेट वाहन चलाने वाले चालकों को चेतावनी देते हेलमेट दी गई है और उन्हें दुर्घटना के दौरान होने वाले शारीरिक नुकसान के बारे में बताते हुए आग्रह किया कि जब भी वाहन चलाएं हेलमेट जरूर पहनें।
Advertisement




